फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्राचार्य ने दिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-04- महिला चिकित्सालय में निरीक्षण करते प्राचार्य। संवाद
विज्ञापन

- महिला अस्पताल के रक्त संग्रहण कक्ष को लेकर मिली थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। थायराइड की जांच को लिए जाने वाले शुल्क की पर्ची न कटवाकर रुपये खुद ले लिए जाने की शिकायत पर प्राचार्य ने जांच शुरू की है। मामले को गंभीर बताते हुए प्राचार्य ने महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। साथ ही रक्त संग्रहण कक्ष (जांच को रक्त लिए जाने का स्थान) में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने के निर्देश भी प्राचार्य ने दिए हैं।
मेडिकल कॉलेज में कुछ जांचों के लिए शुल्क पड़ता है। इन्हीं में थायराइड की जांच भी शामिल है। इसके लिए तीन सौ रुपये शुल्क निर्धारित है। प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई को शिकायत मिली थी कि रक्त संग्रहण कक्ष में तैनात एक कर्मचारी थायराइड की जांच के लिए शुल्क वसूलता है, लेकिन इसकी रसीद नहीं देता है। शुल्क भी राजकीय कोष में जमा न कर खुद रख लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को प्राचार्य औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। बताया कि रक्त संग्रहण कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। यह सीधे उनके कार्यालय की स्क्रीन पर दिखेंगे। इसके अलावा उन्होंने एसएनसीयू और पोषण पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। वार्डाें में साफ सफाई की व्यवस्था के साथ ही टीकाकरण के लिए वैक्सीन और दवाओं की उपलब्धता भी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षक डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. मधुलिका शुक्ला व विजय तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें