फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पोर्टेबल एक्सरे मशीन की पिक्चर ट्यूब खराब

विज्ञापन
फोटो- 32- जांच न होने से एक्सरे कक्ष के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
- निजी जांच केंद्रों पर खर्च करनी पड़ रही अतिरिक्त रकम
विज्ञापन

- ओपीडी में आने वाले मरीजों की नहीं हो पा रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की एक्सरे मशीन मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मुख्य मशीन पहले से ही खराब है, वैकल्पिक तौर पर प्रयोग की जा रही 100 एमए की पोर्टेबल मशीन फिर खराब हो गई है। पोर्टेबल एक्सरे मशीन की पिक्चर ट्यूब खराब होने से ओपीडी के मरीजों की जांच नहीं की जा रही है। उन्हें निजी सेंटरों पर जाकर अधिक कीमत में देनी पड़ रही है।
मुख्य डिजिटल मशीन खराब होने से एक्सरे के लिए 100 एमए की पोर्टेबल मशीन का सहारा लेना पड़ता है। मशीन से रोजाना 150 से 200 मरीजों के 300 तक एक्सरे किए जाते हैं। जबकि मशीन की क्षमता एक बार में सिर्फ 50 से 55 एक्सरे करने की ही है। 55 के ऊपर एक्सरे होते ही मशीन में एरर आने लगता है और मशीन बंद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक लोड होने का ही नतीजा है कि बीते माह पोर्टेबल मशीन खराब हो चुकी है। मरम्मत के बाद करीब 15 से 20 दिन मशीन चली थी कि अब पिक्चर ट्यूब खराब हो गई है। खराबी आने से मशीन फिर बंद हो गई है और मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि, आईपीडी (अंतः रोगी विभाग) और इमरजेंसी के मरीजों की जांच 50 एमए की मशीन से की जा रही है, लेकिन ओपीडी में आने वाले मरीजों को निजी केंद्रों पर जांच करवानी पड़ रही है। साथ ही गंभीर मरीजों को बाहर ले जाने में भी दिक्कत हो रही है। प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि जल्दी ही नई डिजिटल एक्सरे मशीन का संचालन करा दिया जाएगा। इसके बाद समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें