फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चिं समेत बाइक सवार दंपति को पिकप ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
फोटो-33-अस्पताल में बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
लोनार कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर बच्चों के साथ जा रहे बाइक सवार दंपति को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गदाईपुर निवासी संदीप (45) राजमिस्त्री है। उसका छोटा भाई वेदपाल उसके साथ मजदूरी करता है। वेदपाल ने फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सथरा में मकान बनाने के लिए जमीन ली थी।
यहां मकान का निर्माण करने के लिए संदीप बाइक से पत्नी सागरवती (40) और दो पुत्रियों अनुष्का (4) व नेहा (5) के साथ शनिवार दोपहर साढ़ेे तीन बजे घर से निकला था।
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर वेदपाल आगे चल रहा था। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र में महरेपुर के निकट पिकअप ने संदीप की बाइक में टक्कर मारदी।
हादसे में संदीप, सागरवती, अनुष्का और नेहा गंभीर रूप से घायल हो गईं। वेदपाल ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से चारों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने अनुष्का को मृत घोषित कर दिया। संदीप, सागरवती और नेहा की हालत गंभीर बता लखनऊ रेफर कर दिया गया। लोनार कोतवाल एसके सोनकर ने बताया कि पिकअप को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें