फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सेना की वर्दी पहनकर रौब दिखाने वाला धरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। सेना की वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने और लोगों पर रौब झाड़ने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सेना की वर्दी पहनकर रौब झाड़ने वाले युवक को राघौपुर रोड पर कलेनापुर गांव के पास स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सनासी मढि़या के मजरा पुरवा निवासी सोम प्रकाश बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक के पास से आधार कार्ड, हाईस्कूल इंटर की मार्कशीट, थल सेना का फर्जी परिचय पत्र, सेना की वर्दी, सेना के फर्जी पदक चिह्न, कैप, सीटी-डोरी आदि बरामद किए हैं। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी ढाबे में लोगों पर रौब गांठ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें