फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: छुट्टा मवेशी 31 दिसंबर के बाद सड़क पर न दिखें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। छुट्टा मवेशियों से आमजन को छुटकारा दिलाने के लिए एक बार फिर अभियान चलाया जाएगा। इस बार 31 दिसंबर तक सभी छुटटा मवेशियों को पशु आश्रयस्थलों में संरक्षित किए जाने की डेटलाइन रखी गई है। डीएम ने साफ कहा है कि 31 दिसंबर के बाद एक भी छुट्टा मवेशी सड़क पर न दिखे। उन्होंने मवेशियों का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि नगर निकायों व ग्राम पंचायतों घूम रहे शेष छुट्टा मवेशियों की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग कराई जाए। कहा कि 31 दिसंबर तक शत-प्रतिशत छुट्टा मवेशियों को संरक्षित किए जाने के लिए दैनिक लक्ष्य तय किया जाए। निर्माणाधीन आश्रय स्थलों का सप्ताह में एक बार निरीक्षण किया जाए। बीडीओ व प्रधान के माध्यम से काम जल्द पूरा कराएं। आश्रय स्थल की बाउंड्री बनाने में तेजी लाएं।आश्रय स्थल में गोबर व गोमूत्र संग्रहण की उचित व्यवस्था की जाए। केयर-टेकर से संवाद रखा जाए। एडीएम प्रियंका सिंह, सीवीओ डॉ. रचना दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें