फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो अपराधी है, वह डरेगा: दया शंकर

Thu, 26 Oct 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-3-क्षत्रिय महासभा के दशहरा महोत्सव को संबोधित करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह। संवाद
विज्ञापन

- क्षत्रिय महासभा के दशहरा महोत्सव में शामिल हुए परिवहन मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ हर तरफ हो रही है। खास तौर पर कानून व्यवस्था को लेकर कई राज्यों की हाईकोर्ट और कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष मुख्यमंत्री की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो अपराधी है वह डरेगा और उसे डरना भी चाहिए। इंडिया गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बेमेल गठबंधन है।
क्षत्रिय महासभा की ओर से राजकीय इंटर कालेज के मैदान में आयोजित दशहरा महोत्सव ओर मेधा अभिनंदन समारोह में आए परिवहन मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि गठबंधन को देखकर मुलायम सिंह यादव की आत्मा रो रही होगी। जिस कांग्रेस के खिलाफ मुलायम सिंह यादव ने संघर्ष किया, लाठी खाई, जेल गए आज उन्हीं का बेटा उसी कांग्रेस से समझौता कर रहा है।
विज्ञापन

आजम खां के एनकाउंटर की आशंका जताए जाने के बयान पर दयाशंकर सिंह ने कहा कि जो अपराधी है वह डरेगा और उसे डरना भी चाहिए। जो अपराधी नहीं है वह खुलेआम घूमेगा। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर किए गए सवाल के जवाब में दयाशंकर सिंह ने कहा कि स्वामी प्रसाद विक्षिप्त हो चुके हैं। चर्चा में आने के लिए यह ऐसे बयान देेते रहते हैं। इससे पहले दशहरा महोत्सव में उन्होंने कहा कि क्षत्रिय कभी कमजोर या गरीब नहीं रहा।
विज्ञापन

उसने अपनी मेहनत से समाज में सम्मान पाया है। कार्यक्रम में 120 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस एके सिंह राठौर सहित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राज कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें