हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के परचौली गांव में मंगलवार सुबह मामा के घर में भांजे ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
उगड़नपुरवा निवासी रविंद्र (22) दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। आठ दिन पहले वह गांव आया था। इसके बाद पत्नी लक्ष्मी को उसके मायके कुशलपुरवा में छोड़कर परचौली में अपने मामा मदन के घर चला गया था।
मंगलवार सुबह उसने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला कि रविंद्र शराब का आदी था। परिजन घटना की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।