फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शव में नहीं मिली गले की हड्डी, मौत की वजह भी साफ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कुदौली गांव में 42 वर्षीय सर्वेश की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शव से ट्रैकिया (गले की हड्डी टेटुआ) और गर्दन की वर्टिब्रल हड्डी गायब मिली, जिससे मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल सका। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कुदौली निवासी सर्वेश 27 जुलाई की शाम घर से निकला था, लेकिन नहीं लौटा। पत्नी लक्ष्मी की तहरीर पर शहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। दो अगस्त को गांव से करीब 600 मीटर दूर एक बाग में उसका क्षत-विक्षत शव मिला। सिर पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका था, जबकि धड़ नीचे पड़ा था।
पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच कराया गया। सूत्रों के अनुसार शव काफी सड़ा हुआ था। सिर की पीछे की ओर फंदे की गांठ मिली, जो आमतौर पर फांसी की स्थिति में बनती है। हालांकि, शरीर की हालत ऐसी नहीं थी कि मौत के कारण की पुष्टि हो सके।
विज्ञापन

परिजनों ने सर्वेश के लेनदेन को लेकर मानसिक तनाव में रहने की बात कही है, लेकिन अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। एएसपी पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें