दैवीय आपदा से पीड़ित किसानों का सर्वे कराकर जिले को
जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दिलाने समेत कई समस्याओं को लेकर चंबल घाटी
विनोबा भावे मिशन संगठन ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया तथा
गवर्नर को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
मिशन
के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकृष्ण यादव ने कहा कि कोथावां के ग्राम महमूदपुर
ऊगपुर निवासी कैलाशा, कछौना के ग्राम इमलीपुर निवासी विंदेश्वरी, कछौना की
किरन देवी व ग्राम इमलीपुर की शशि देवी समेत कई पात्र कितने बार ही इंदिरा
व लोहिया आवास की मांग को लेकर आवेदन कर चुके हैं, पर अब तक उनको पात्र
मानते हुए आवास का लाभ नहीं दिया जा सका है।
कहा कि जल्द से जल्द जांच
कराकर उक्त जैसे जरूरतमंदों को योजना का लाभ दिलवाते हुए आवासों का आवंटन
कराना सुनिश्चित किया जाए। कहा कि टड़ियावां क्षेत्र में गद्दीपुरवा
मजरा सिकंदरपुर निवासी हरिश्चंद्र द्वारा भगौती के खिलाफ कार्रवाई की मांग
की जा रही, पर पुलिस मामले को टाल रही है।
इस दौरान पदाधिकारियों और
कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और गवर्नर को संबोधित ज्ञापन
जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। इस मौके
पर दिनेश वर्मा, छोटे लाल, चमेली और मान सिंह आदि मौजूद थे।