बहू व कताई मिल चौकी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई कराए
जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार से बैठे संडीला के
बुजुर्ग दंपति ने रविवार की देर शाम जबरन चिकित्सालय में भर्ती कराने का
आरोप लगाया, पर सोमवार को एक बार फिर पीड़ित दंपति भूख हड़ताल पर बैठ गए।
कचहरी
परिसर में आमरण अनशन पर बैठे संडीला के सोम बाजार निवासी शिवकुमार ने आरोप
लगाया कि छठे दिन देर रात पुलिस ने मौके पर उन्हें यहां से धरना समाप्त
करने का दबाव डाला तथा जबरन यहां से उठा कर जिला चिकित्सालय में भर्ती करा
दिया।
बुजुर्ग दंपति ने बताया कि वह जबरन वह वहां से ले जाए गए जिसके बाद
सोमवार को दोपहर बाद वह फिर से कलक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गए।
उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी और दमनकारी इस लोकतंत्र में उन जैसे पीड़ित
लोगों का मर जाना ही बेहतर है।
कहा कि न्याय मांगने के लिए भूख हड़ताल
पर बैठे हैं, पर यहां से भी जबरन हटाया जा रहा है। प्रताड़ित किया जा रहा।
यदि फिर भी न्याय न मिला तो 23 सितंबर को आत्मदाह करने को विवश होंगे।
जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर उनके अन्य परिजन
भी मौजूद थे।