फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मन पवित्र तो प्रभु दर्शन अवश्य होंगे’

Sat, 07 Feb 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीश धाम महुईपुरी में चल रहे अमृत महोत्सव के चौथे दिन यज्ञाचार्य बाल कृष्ण शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुतियां डालकर यज्ञ भगवान से जनकल्याण की कामना की।
विज्ञापन


वहीं श्रीमद्भागवत कथा का वर्णन करते हुए कथा व्यास हेमानंद महाराज ने कहा कि भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर राज बलि से तीन पग भूमि दान का संकल्प कराया और तीन कदमाें में ही तीन लोकों को नाप लिया।

इस मौके पर भगवान वामन की झांकी सजाई गई और यजमान मदनमोहन पांडेय ने विधिवत पूजन अर्चन किया। शाहजहांपुर के प्रवीण दीक्षित ने कहा कि यदि मन पवित्र है तो भगवान के दर्शन अवश्य होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने संगीतमय चौपाई सुनाई ‘तुमने आंगन नहीं बहोरा कैसे आएंगे भगवान कैसे आएंगे भगवान’। इस मौके पर शिव गोविंद पंाडेय, अनुज दीक्षित, विनय पांडेय, विनीत पांडेय, हरिओम, अक्षय मिश्र, दिनेश पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें