फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निर्माणाधीन आईटीआई में नालियों पर लगी जाली कमजोर दिखी, बदलने के निर्देश

विज्ञापन
फोटो-01- कलक्ट्रेट में कार्यालय का निरीक्षण करते मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत साथ में डीएम अनुनय
विज्ञापन
हरदोई। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मंगलवार को जनपद भ्रमण के दौरान संडीला में निर्माणाधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन का निरीक्षण किया। आईटीआई में नालियों पर डाली गई लोहे की जाली कमजोर मिली।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता को सुरक्षा के लिहाज से कमजोर जाली हटवाकर मजबूत और टिकाऊ जाली लगवाए जाने के निर्देश दिए। वहीं, जनपद मुख्यालय पर एनआईसी के नवीन भवन का लोकार्पण किया। कलक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों के कामकाज को देखा।
मंडलायुक्त ने संडीला में निर्माणाधीन आईटीआई के निरीक्षण में कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता को देखा। अधिशासी अभियंता से इंटरलॉकिंग सहित अन्य सामग्री और मानकों की जानकारी ली। कहा कि निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों और गुणवत्ता का पालन किया जाए। भवन 31 मार्च तक पूरा करा लिया जाए। वहीं, जनपद मुख्यालय पर स्वामी विवेकानंद सभागार में प्रथम तल पर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कर एनआईसी को सौंपा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के निरीक्षण में कर्मचारियों से कहा कि पत्रावलियों का रखरखाव ठीक से किया जाए। आवश्यक शासनादेश गार्ड फाइल में रखा जाए। कहा कि पत्रावलियों के डिजिटलीकरण से प्रशासनिक कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आएगी। शस्त्र अनुभाग में वरासत संबंधी सभी पत्रावलियों की जांच कराने और शस्त्र नवीनीकरण की प्रक्रिया समय पर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के भुगतान की जानकारी ली।
आयुक्त ने स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों का त्वरित संज्ञान लें और उनका समयबद्ध समाधान कराएं। विकास कार्यों और प्रभारी मंत्री की तरफ से जनपद भ्रमण के दौरान की गई समीक्षा और उसके अनुपालन की जानकारी ली। अधिकारियों ने कहा कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बरती जाए। गन्ना तौल स्थलों और कांटों की जानकारी ली। धान खरीद किसानों से टोकन के आधार पर कराई जाए।

डीएम अनुनय झा ने उत्तराधिकार प्रमाण पत्र त्वरित और समयबद्ध तरीके से बनाए जाने के लिए सुगम पोर्टल बनवाए जाने की जानकारी दी। इसका प्रेजेंटेशन भी दिखाया गया। सुगम पोर्टल और परिषदीय स्कूलों को गोद लेकर अधिकारियों की तरफ से स्मार्ट बनाए जाने की आयुक्त ने सराहना की। इस मौके पर सीडीओ सान्या छाबड़ा, एडीएम प्रियंका सिंह व प्रफुल्ल त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर, डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव, श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह, पीडी एके मौर्य, डीडीओ कमलेश कुमार, सीवीओ डॉ. एके सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।

पात्र लोगों की जांच कराकर नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए जाएं
आयुक्त विजय विश्वास पंत ने स्वामी विवेकानंद सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए नवयुवक/युवतियों ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, नव विवाहित महिलाओं और छूटे हुए मतदाताओं के फॉर्म-6 बीएलओ के माध्यम से भरवाए जाएं। फॉर्म की जांच कराकर पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित कराएं। दावा और आपत्ति वाले मतदाताओं से फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भरवाकर जांच कराकर निस्तारण कराएं। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में आयुक्त ने मतदाता सूची के अपडेशन का फीडबैक लिया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कुछ सुझाव भी दिए। डीएम अनुनय झा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें