फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिफिल के लिए ग्रामीणों का पारा चढ़ा

Wed, 11 Mar 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलेंडर न मिलने से आजिज आए उपभोक्ताओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या मेें लोग एजेंसी के सामने आ गए और कटरा-बिल्हौर पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने डंडे फटकार कर भीड़ को खदेड़ा तब जाकर जाम खुल सका।
विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष है। जाम के चलते करीब दो घंटे तक हाईवे पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान एक गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं का आरोप है कि करीब दो-तीन माह पहले पंजीकरण के बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने गैस एजेंसी मालिक पर सिलेंडर की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि दोपहर करीब 12 बजे भारी संख्या में ग्रामीण इकनौरा गांव के सामने कटरा-बिल्हौर हाईवे पर आ गए और जाम लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल परशुराम कुशवाहा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगाए ग्रामीणों से बातचीत करने की कोशिश की, पर किसी ने उनकी एक न सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने कोतवाल से कहा कि जब तक समस्या का निस्तारण नहीं होगा तब तक जाम लगाए रखेंगे।

इस पर कोतवाल व उनके साथ पहुंची पुलिस ने भीड़ पर डंडे फटकारने शुरू कर दिए, जिससे भगदड़ मच गई। करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका, तब जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। इधर, गैस उपभोक्ता दीपू त्रिवेदी, अमित कुमार, नीरज कुमार, राधा देवी, सुरेश पाल आदि का आरोप है कि उन लोगों ने जनवरी व फरवरी में गैस सिलेंडर बुक कराया था, पर अभी तक एजेंसी द्वारा सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया।

उधर, गैस एजेंसी की ओर से संतोष तिवारी ने बताया कि बुकिंग से कम सिलेंडर उन्हें मिल पा रहे, जिससे गैस वितरण में कठिनाई आ रही। कहा कि सप्लाई ठीक आते ही वितरण सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें