फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर आया बाजार, बढ़ने लगा कारोबार

Sun, 20 Nov 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
बड़ा चौराहा पर साड़ी की दुकान में साड़ी खरीदती महिलाएं। - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन
हरदोई। बड़े नोट बंद होने से लड़खड़ाया बाजार पटरी पर आने के साथ ही धीरे धीरे कारोबार भी बढ़ने लगा है। 8 तारीख के बाद से शहर के बाजार में 50 फीसदी तक की गिरावट हुई थी लेकिन12वें दिन 20 फीसदी तक ग्राहकी बढ़ गई। इससे बाजार के साथ व्यापारियों के चेहरे की चमक भी बढ़ने लगी है। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को 500 और 1000 के बड़े नोट बंद करने का एलान कर दिया था। इससे बाजार में कारोबार का पहिया एकदम जाम हो गया था। छोटे नोट की कमी से व्यापारियों के साथ ग्राहक भी परेशान थे। कारोबार 50 फीसदी तक गिर गया था।   सबसे ज्यादा गिरावट लोहा मंडी में आई थी। नोट बंदी के 12वें दिन रविवार को बाजार की रौनक लौटती दिखी। सिनेमा रोड स्थित वस्त्र विक्रेता विवेक, राजरतन, संजीव कुमार और सलमान ने बताया कि दो तीन दिन से बाजार में ग्राहक आने लगे हैं। रविवार को ज्यादा ग्राहक आए।
विज्ञापन
  कपड़ा व्यवसायी अनिल भसीन ने बताया कि बाजार में छोटे नोटों की समस्या काफी कम हो गई है। इससे कारोबार में करीब 20 फीसदी का उछाल आ गया है। जान पहचान के ग्राहकों से चेक भी लिए जा रहे हैं।   किनारा व्यापारी राजू, अमर गुप्ता और मन्नीलाल कहना है कि अगले सप्ताह से कारोबार पहले की तरह होने लगेगा। कॉस्मेटिक्स की दुकान चलाने वाले सुजीत सिंह, पवन गुप्ता ने भी कारोबार में सुधार होने की बात कही।   खिलौने के विक्रेता मधुसूदन और योगेश ने बताया कि कारोबार ठीक चल रहा है। जनरल स्टोर के विक्रेता राज व बबलू ने बताया कि अब दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। लोहा मंडी के व्यापारी देवेश और आदेश ने बताया कि लोहे के कारोबार में अभी 10 फीसदी ही उछाल आ पाया है। करीब तीन सप्ताह में व्यापार पूरी तरह पटरी पर आ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें