फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे को ठंडे पड़ गए शहर के 38 एटीएम

Sun, 20 Nov 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रोड स्थित बंद आईसीआईसी व आईडीबीआई के बंद एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। लगातार 11 दिन काम करने के बाद खुलने के बाद रविवार को बैंक बंद होते ही शहर के एटीएम ने भी दम तोड़ दिया। शहर के करीब 40 एटीएम में केवल दो ही चल पाए। इन दोनों एटीएम पर देर शाम तक लाइनें लगी रहीं। 
विज्ञापन

500, 1000 के नोट बंद होने के बाद 9 नवंबर से बैंक लगातार खुल रहे थे। इन 11 दिनों में लाखों लोगों ने जिले की सभी 260 बैंक शाखाओं पर लाखों लोगों ने लाइनें लगाकर रुपये बदले और खातों से निकाले।   रविवार को बैंकों में अवकाश रहा। लोगों को उम्मीद थी कि एटीएम उनका साथ देेंगे लेकिन केवल एसबीआई के दो एटीएम ही चल पाए। स्टेशन रोड पर आईसीआईसीआई एवं आईडीबीआई के एटीएम, रेलवे गंज में ही बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम, रेलवे गंज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सिनेमा चौराहा के पास एचडीएफसी का एटीएम, महात्मा गांधी मार्ग पर आईसीआईसीआई के एटीएम बंद मिले।
विज्ञापन
  सभी एटीएमों के शटर गिरे दिखे। जिन्हें देखकर लोग निराश लौटै। महात्मा गांधी मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लोगों को खुला जरुर मिला लेकिन एटीएम की स्क्रीन के पास पहुंचते ही लोगों को आउट ऑफ सर्विस देख कर निराशा ही हाथ लगी। हालांकि एसबीआई के सिर्फ दो एटीएम पूरे शहर में चलते मिले।   जिसमें रेलवे स्टेशन पर लगा एटीएम एवं सिनेमा चौराहा से थोड़ा आगे बढ़कर लखनऊ रोड पर एटीएम चालू हालत में मिला। जिस पर दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही। एलडीएम नवीन कुमार ने बताया कि बैंके इस समय निर्धारित करेंसी के चलते ही एटीएम में नोट भर पा रही हैं। शेष वह बैंकों से जानकारी लेकर ही कुछ बता सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें