फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: माल गोदाम का बदलेगा स्थान, कौढ़ा में बनाने को प्रस्ताव पारित

Thu, 16 Jan 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- हरदोई के खदरा से हटेगा माल गोदाम, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रेलवे के माल गोदाम की सूरत के साथ स्थान भी बदलने वाला है। खदरा स्थित माल गोदाम को स्थानीय स्टेशन से हटाकर शहर से सटे कौढ़ा स्टेशन के पास बनाने के लिए प्रस्ताव हो गया है। इससे अब मंगलीपुरवा के लोगों को जाम से निजात मिलेगा। साथ ही कौढ़ा में माल गोदाम बनने से रेलवे को भी फायदा होगा।
रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नए भवन का निर्माण और सुर्कलेटिंग एरिया को भी बेहतर बनाया जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य कार्य भी प्रस्तावित हैं। इसी बीच अब माल गोदाम का भी कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलीपुरवा फाटक के पास खदरा में रेलवे का माल गोदाम है। माल गोदाम तक प्रतिदिन 200 से 250 ट्रकों का आवागमन होता रहता है। इससे क्षेत्र में जाम की समस्या बनी रहती है और भारी वाहनों के आबादी के बीच में जाने से हादसों का अंदेशा भी रहता है। रेलवे ने इन्हीं समस्याओं को देखते हुए अब माल गोदाम को खदरा से हटाकर शहर के बाहर कौढ़ा रेलवे स्टेशन के निकट बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि कौढ़ा में माल गोदाम बनाने के लिए प्रस्ताव बना लिया गया है। इससे व्यापारियों और रेलवे दोनों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें