फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार से बचाने को धरने पर बैठ गए

Tue, 03 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता के हित के लिए संघर्ष करने वाले माधौगंज के मेवाराम जनता ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। जनता ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के कड़े नियम व कानूनों को बनाने की मांग की है। साथ ही भ्रष्टाचार करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने तथा आम आदमी को ऐसे लोगाें से बचाने को सतर्कता विभाग खोलने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष करने की चेतावनी देते हुए विधानसभा के सामने प्रार्थना सभा करने का निर्णय लिया। भ्रष्टाचार मुक्त देश का सपना संजोए माधौगंज के मेवराम जनता ने जनता की मांगों को लेकर पहले भी कई बार धरना प्रदर्शन से लेकर अनशन तक किया है। उन्हाेंने जनहित के लिए तमाम मांगों को मनवाया भी है।

वहीं एक बार फिर मेवाराम जनता ने धरना दिया, जिसमें उनका साथ अबकी शहर के राधेश्याम कपूर ने दिया। कलक्ट्रेट में सोमवार को धरने पर बैठे समाजसेवियों ने जनता को भ्रष्टाचार से बचाने के लिए कड़े नियम व कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन


मेवाराम ने कहा कि भ्रष्टाचारियों से बचाने को हर जिला मुख्यालय पर सतर्कता विभाग की शाखाओं को खोला जाए और उनके माध्यम से भ्रष्टाचार करने वालों को पकड़वाने को लोगों को जागरूक किया जाए और किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा न देने पर कार्यों को करने पर रोेकथाम के प्रति जागरूक किया जाए।

मेवाराम ने इस बाबत डीएम को भी पत्र दिया। जिसमें उन्हाेंने विस के सामने प्रार्थना सभा करने की बात कही। धरने पर बैठने के बाद शाम को सीओ बिलग्राम द्वारा उनका धरना समाप्त करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें