हरियावां। खाद लेने दुकान पर पहुंचे किसान को खतौनी में मृत बताए जाने पर अब पीड़ित ने तत्कालीन लेखपाल पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने तत्कालीन लेखपाल पर उसके भाई के स्थान पर उसे मृत दिखाकर जमीन भतीजे के नाम दर्ज करने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के कोरिगांव निवासी गंगाराम ने जिलाधिररी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके भाई लज्जाराम की मौत छह माह पहले हो गई थी। उस समय क्षेत्र के लेखपाल ने वरासत में उसके भाई के नाम के स्थान पर उसका नाम चढ़ा दिया और भतीजे के नाम जमीन दर्ज कर दी। बताया कि वह एक दिन खाद लेने गया तो वहां खतौनी में दुकानदार ने उसे मृत दर्ज होना बताया और लज्जाराम को जीवित रखा। जिसकी शिकायत शिकायत जिलाधिकारी से पीड़ित ने की। बताया कि इसी वजह से उसे किसान सम्मान निधि भी मिलना बंद हो गया और वृद्ध पेंशन भी बंद है। पीड़ित ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।