फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Tue, 01 Nov 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
civil hospital
विज्ञापन
बघौली। थाना क्षेत्र के डिही थोक  गांव में जमीन के विवाद में एक सप्ताह पहले पीटे गए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जमीन के  कब्जे पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे लाठी-डंडों से पीट दिया था। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के डिही थोक गांव निवासी मुल्ला के पुत्र प्रभू (45) के घर के सामने जमीन है। मुल्ला ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी के लिए एक सप्ताह पहले दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगाें ने प्रभू को लाठी-डंडों से पीट दिया था।

जिसकी तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा था। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया था। अस्पताल में सोमवार रात उसक ी मौत हो गई। मुल्ला ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें पिटाई में गंभीर चोटें आने के कारण प्रभू की मौत होने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें