फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में सीतापुर के युवक का शव मिला

Tue, 01 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
कछौना।  थाना क्षेत्र के सुठेना गांव के किनारे रेलवे ट्रैक के पास एक आम के बाग में 40 वर्षीय युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। युवक के शव के पास मिले मोबाइल से शिनाख्त सीतापुर जनपद के ग्राम दयालपुर निवासी सुदर्शन पुत्र परशुराम के रूप में हुई है । पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र के सुठेना गांव के किनारे रेलवे ट्रैक के पास एक आम के पेड़ के नीचे एक युवक  का शव ग्रामीणों को पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के  पास से 125 रुपये व एक बिना सिम का मोबाइल बरामद किया।

मोबाइल से मिले नंबर से उसकी पहचान सुर्दशन पुत्र परशुराम निवासी दयालपुर थाना रामकोट जिला सीतापुर के रुप में हुई। मौके पर पहुंचे मृतक के बहनोई जगदीश निवासी मदारा थाना कोतवाली देहात हरदोई ने बताया कि सुदर्शन अपने घर से पंद्रह दिन पूर्व पत्नी के पास जाने की बात कहकर निकला था उसकी पत्नी गोला लखीमपुर में अपने मायके मे रहती है ।
विज्ञापन


काफी दिनों से  उसकी पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। वही इस घटना के बारे में सुठेना गांव के प्रधान गुड्डू ने बताया कि सुदर्शन पिछले दो दिन से गांव के आसपास घूम रहा था । वह इस गांव में किस लिए आया था यह परिजन भी नहीं बता सके। थानाध्यक्ष श्याम बाबू शुक्ला में बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के एक दस वर्षीय पुत्र व एक बड़ा भाई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें