फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस में दी जानकारी

Sun, 08 Feb 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन शनिवार को निर्धारित ग्राम सभाओं में किया गया। सामूहिक रूप से 43 ग्राम सभाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन कर बच्चों और गर्भवती महिलाओं तथा किशोरियों को जानकारियां दी गई।
विज्ञापन


आयोजनों का जिला स्तरीय अफसरों ने निरीक्षण किया और हकीकत को परखा। राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत शनिवार को जनपद की 43 ग्राम सभाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन गया। स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गर्भवती  महिलाएं और बच्चों का टीकाकरण किया गया तथा पुष्टाहार बांटा गया।

विकास खंड अहिरोरी के ग्रामसभा अहिरोरी, बघौली, अठौआ, परसपुर सहित सात स्थानों पर दिवस का आयोजन किया गया। जिनका निरीक्षण जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जमीर अहमद और एआरओ बीआर पाठक ने किया। इनके साथ अधीक्षक मनु शर्मा ने भी व्यवस्थाएं जांची।
विज्ञापन


पोषण दिवस में डा. राजीव, डा. विनोद, अरविंद शुक्ला, रोहित सिंह, एएनएम शीला देवी, निर्मला सिंह ने टीकाकरण कराया और संस्थागत प्रसवों के बारे में बताया और परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

इसके अलावा बाल कुपोषण में कमी के लिए पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों का वजन तथा लंबाई की माप तथा कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया गया। इसी प्रकार जनपद के अन्य ग्राम सभाओं में भी स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें