नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के
नौ परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने किस्मत अपनाई। परीक्षा शांति
पूर्ण तरीके से संपन्न हुई। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के
लिए शनिवार को शहर के नौ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई।
इनमें
जीजीआईसी, एसडी इंटर कालेज, गंगा देवी इंटर कालेज, वैदिक विद्या मंदिर, रफी
अहमद इंटर कालेज, जीआईसी, आर्य कन्या पाठशाला इंका, वेणी माधव बालिका इंटर
कालेज और आरआर इंटर कालेज शामिल है। परीक्षा के लिए कुल 2419
विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
शनिवार को संपन्न परीक्षा में 580
विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 1839 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश मिल
सकेगा। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया गया।
परीक्षाएं शांति पूर्वक संपन्न हुई।