फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मंदिर में खंडित मिली तीनमुखी देवी की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। मुड़रामऊ में स्थित शिव मंदिर में तीनमुखी देवी की मूर्ति शुक्रवार सुबह खंडित मिली। पूजा करने गए ग्रामीणों ने खंंडित मूर्ति देखी तो आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि मंदिर के दरवाजे खुले रह गए थे। इस दौरान दो सांड़ लड़ते हुए अंदर घुस गए। इससे मूर्ति खंडित हो गई। ग्रामीणों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
मुड़रामऊ गांव में शिव मंदिर है। यहां शिवलिंग के साथ ही कई देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं। शुक्रवार सुबह यहां तीनमुखी देवी की मूर्ति खंडित होने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन

सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की गई। बृहस्पतिवार की शाम को मंदिर के पुजारी गंगा स्नान के लिए गए थे। मंदिर के दरवाजे खुले थे। तभी दो सांड़ लड़ते हुए अंदर घुस गए और मूर्ति खंडित हो गई। सीओ ने बताया कि लोगों सहयोग से यहां दूसरी मूर्ति स्थापित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें