फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आठ सीएचओ व तीन चिकित्सा अधिकारियों का मानदेय रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ई-संजीवनी पोर्टल पर मरीजों का विवरण अपडेट न करने और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को देखने में लापरवाही पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया। तीन चिकित्सा अधिकारियों समेत आठ स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई हुई। संबंधित सीएचओ और चिकित्सा अधिकारियों का मानदेय रोक दिया गया है।
विज्ञापन

ई-संजीवनी ओपीडी एक टेलीमेडिसीन प्लेटफार्म है। इस पोर्टल के माध्यम से चिकित्सक मरीजों को बेहतरीन डॉक्टरों से स्वास्थ्य परामर्श दिलाते हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर सीएचओ ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से मरीजों को परामर्श कराते हैं। इसमें भी जिले में काफी उदासीनता बरती जा रही है। सीएचओ और चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचते ही नहीं हैं और मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। ई-संजीवनी पोर्टल की समीक्षा में जिले के आठ सीएचओ अहिरोरी के पंकज कुमार, भरावन की पूनम यादव, भरखनी की मधु राजपूत, बिलग्राम के गौरव पटेल, माधौगंज की शालिनी पटेल, संडीला की रेवती यादव, शाहाबाद की दिव्या देवी और सुरसा की अनामिका भारती की प्रगति शून्य है।
इसके अलावा भरावन की चिकित्सा अधिकारी डॉ. अस्मिता, माधौगंज के डॉ. सत्यानंद कौशल और संडीला की डॉ. क्रांति की भी प्रगति शून्य है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सभी सीएचओ और चिकित्सा अधिकारियों का दिसंबर माह का मानदेय रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें