फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चार ब्लॉकों पर संस्थागत प्रसव जीरो, एमओआईसी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में संस्थागत प्रसवों को लेकर काफी जोर दिया जा रहा है। इसके बावजूद तमाम ब्लाॅकों में संस्थागत प्रसव नहीं कराए जा रहे हैं। चार ब्लॉकों में संस्थागत प्रसव शून्य होने पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों से जवाब-तलब किया है। डीएम ने शासी निकाय की बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही बरतने पर जिम्मेदारों से नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन

विवेकानंद सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्थिति और प्रगति पर समीक्षा की। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत मल्लावां, सांडी, टड़ियावां और टोडरपुर में संस्थागत प्रसव शून्य होना बताए गए थे। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों में हीलाहवाली बरतने वाले एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही न बरतने, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण कराने, बच्चों में कुपोषण की स्थिति जांचने की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के व्यवस्थित संचालन, ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा और एएनएम की कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें