फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। जानकारी पर उसके बहनोई ने मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया। जहर खाए जाने की आशंका में चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बेहटा बुजुर्ग निवासी अखिलेश (28) खेती करता था। उसकी ससुराल टड़ियावां में है। पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी सीमा अपने मायके में ही थी। शनिवार को वह पत्नी से मिलने गया था। शाम को अखिलेश ने अपने बहनोई झौनीपुरवा निवासी उदयराज को फोन कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी। उदयराज को अखिलेश पिहानी में बस अड्डे पर मिला तो उसे सीएचसी पिहानी ले गए।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले गए। सीओ बिलग्राम आरपी सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। अब जानकारी हुई है तो पूरा मामला पता कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें