फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: धुंधली धूप ने मौसम में बढ़ाई उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-01- नुमाइश चौराहा पर धूप में छाता लेकर जातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन

तापमान भी चढ़ा, उमस भरी गर्मी ने लोगो को किया परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आसमान में छाए बादलाें की पतली परत और उसमें से छनकर आ रही धूप ने वातावरण में उसम बढ़ा कर दी। उमस होने की वजह से शरीर का पसीना भी ढंग से सूख नहीं पाया। बादलों से छनकर आ रही धूप में भले ही तेजी न हो लेकिन उमस की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बीते दो दिन से मौसम खुशनुमा बना हुआ था, जो शनिवार को गर्म हो गया। आसमान में बादलों की हल्की सी परत सुगह से ही छाई नजर आई। हल्के बादल हाेने से सुबह मौसम खुशगवार रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही वातावरण गर्म होने लगा है। चूंकि, वातावरण में नमी की अधिकता रही इस वजह से दोपहर में उमस बढ़ गई।
विज्ञापन

आलम यह हुआ कि धूप में थोड़ा सा भी पैदल चलते ही शरीर पसीने से तरबतर हो गया। धुंधली सी छाई धूप ने लोगों को परेशान तो नहीं किया, लेकिन उमस ने बेहाल करके रख दिया। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेयजल और शर्बत और जूस का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

धुंधली सी धूप के बावजूद तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री से अधिक की बढ़त हुई। तापमान 37 डिग्री तक पहुंच, हालांकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहकर 23.5 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया। आद्रता 68 फीसदी सुबह और शाम को 41 फीसदी दर्ज की गई। हवाओं में 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार देखी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें