फोटो-09- रसखान प्रेक्षागृह में कंबल वितरण कार्यक्रम में जरूरतमंदों के साथ मौजूद आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल। संवाद
- 1,200 जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के हित में काम कर रही है। बिना भेदभाव के सभी को योजनाओं और कार्यक्रमों में लाभांवित किया जा रहा है। जिले के लोगों के लिए वह हमेशा सेवा को तैयार हैं।
आबकारी मंत्री ने शुक्रवार को रसखान प्रेक्षागृह में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के करीब 1,200 जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया। कहा कि सर्दियों में बचाव के लिए राजस्व विभाग के माध्यम से जरूरतमंदों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी को कंबल दिए जा रहे हैं। सदर एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा ने आभार जताया। इस मौके पर तहसीलदार सचिंद्र कुमार शुक्ला, आपदा प्रभारी सुशील श्रीवास्तव, अंबुज वर्मा, प्रियम मिश्रा, मुनि मिश्रा आदि मौजूद रहे।