फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों तक स्वेटर पहुंचाने की शासन ने जारी की डेड लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले के चार हजार परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों को स्वेटर वितरण की डेड लाइन शासन स्तर से जारी कर दी गई है। निदेशक स्तर से जिले में आपूर्ति प्राप्त करने की 25 नवंबर व स्वेटर वितरण की तिथि 30 नवंबर तक निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन

इस बार स्वेटर की खरीद जेम पोर्टल से की जानी थी। पहले टेंडर में देरी हुई तो बाद में आपूर्ति प्राप्त करने व वितरण करने में भी देरी हो रही है। जिले में पांच लाख 72 हजार परिषदीय बच्चों को स्वेटरों का वितरण कराया जाना है। पहले स्वेटर वितरण कराने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित की गई थी लेकिन अधिकांश जिलों में टेंडर न हो पाने या वर्क आर्डर न दिए जाने के बाद परियोजना स्तर से भी जिलों में स्वेटर वितरण की अंतिम तिथियों में बढ़ोतरी की गई। अब परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव को भेजे गए निर्देशों में स्वेटर वितरण की डेड लाइन जारी कर दी है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में स्वेटर वितरण तेजी से कराया जाने लगा है। बुधवार को भी जिले में कई जगह वितरण किया गया। आपूर्ति जैसे-जैसे होती जा रही है वितरण कराया जा रहा है। निदेशक ने 25 नवंबर तक आपूर्ति प्राप्त करने एवं 30 नवंबर तक वितरण प्रत्येक दशा में कराए जाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का अनुपालन कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में राज्य परियोजन निदेशक विजय किरन आनंद ने बीएसए हेमंत राव को निर्देशित किया कि शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो। स्वेटर वितरण प्राथमिकता पर रखने, प्रेरणा ऐप पर सभी का डाटा लोड कराने एवं टास्क फोर्स द्वारा किए गए निरीक्षण को भी अपलोड करने के निर्देश दिए। निदेशक ने बीएसए को जारी पत्र में कहा कि आपूर्ति कराने वाली फर्म से बीएसए लगातार संपर्क में रहें और एक वितरण का प्लान तैयार करें। प्रतिदिन शाम हुए स्वेटर वितरण की समीक्षा भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें