फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से घायल किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में चपरतला मार्ग पर मंगलवार की देर शाम गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से घायल हुए किशोर ने देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने देर रात पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र में ग्राम दूल्हापुर निवासी सुशील (30) पुत्र कोमिल मंगलवार की शाम अपने भतीजे आशीष (13) पुत्र सुरेशपाल को बाइक से रिश्तेदारी से लेकर घर जा रहा था। रास्ते में पिहानी कोतवाली क्षेत्र में चपरतला-निपनिया मार्ग पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में चाचा-भतीजा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट लगाए होने से सुशाील के हाथ-पैरों में चोटें आईं थी। जबकि आशीष सिर केे बल सड़क पर गिरकर घायल हो गया था।
घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर पलट गई थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां पर देर रात आशीष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने देर रात पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें