फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बच्चों की तरह मनाया बकरियों का जन्मदिन, केक भी कटा और डीजे भी बजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सदर तहसील क्षेत्र के गौराडांडा निवासी लालाराम श्रीवास्तव पशुपालक ने अपनी दो बकरियों का जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के लिए बाकायदा निमंत्रण दिया गया और आयोजन की शुरूआत धार्मिक अनुष्ठान से हुई। डीजे भी बजा और 200 लोगों की दावत भी हुई। 14 जनवरी को हुए इस कार्यक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

लालाराम के पास दो बकरियां हैं। इन बकरियों के नाम स्वीटी और मोनिका हैं। लालाराम के मुताबिक बीती 14 जनवरी को दोनों बकरियों का जन्म दिन था। जन्मदिन की शुरूआत रामचरति मानस के पाठ से हुई। फिर भजन भी गाए गए। बकरियों को बाकयदा नए कपड़े पहनाकर फूल मालाओं से लाद दिया गया। इसके बाद केक काटा गया। दावत की शुरूआत 51 कन्याओं काे खाना खिलाकर की गई। पूरे आयोजन की खूब तारीफ हो रही है और चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें