फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीबीवी की बालिकाएं भी कर सकेगी मुकाबला

Sun, 01 Feb 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय जूनियर स्कूलों की भांति अब कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की दो हजार बालिकाएं भी दो माह का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इससे योजना का लाभ अब जिले की तीन हजार बालिकाओें को लाभ मिलेगा। इससे बालिकाएं अपनी आत्म रक्षा कर सकेगी।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि परिषदीय स्कूलों की जूनियर स्कूल की छात्राओं को आत्म सुरक्षा को जूडो कराटे का प्रशिक्षण देने को परियोजना से निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत जिले के दस केंद्रों पर प्रशिक्षण देना है। इसमें 100 बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर गठित टीम ने स्कूलों का चयन कर दिया है।

इनमें जूनियर हाईस्कूल टड़ियावां, पिहानी, सधई बेहटा बावन, शाहाबाद, जूनियर हाईस्कूल बेनीगंज कोथावां, अहिरोरी, कछौना, मल्लावां, माधौगंज, टोडरपुर शामिल है। अब इन स्कूलों की छात्राओं के साथ-साथ 20 कस्तूरबा गांधी स्कूलों की 100-100 बालिकाओं को भी जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रशिक्षण ड्रेस व किट मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए जिला स्तर से 15 प्रशिक्षकों की तैनाती की जा रही है। जो सप्ताह में तीन-तीन स्कूल जाकर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। यह प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो जाएगा और 31 मार्च तक चलेगा।

इससे बालिकाएं आपात काल में स्वयं की रक्षा कर सकेगी। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा बलवीर शास्त्री ने बताया कि बालिकाओं को प्रशिक्षण देने की तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रशिक्षकों की सूची अनुमोदित होने के बाद प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें