फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत उदय अभियान की बनी रूपरेखा

Fri, 15 Apr 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बैठक लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। गांवों में सामाजिक समरसता और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की शुरुआत के लिए डीएम विवेक वार्ष्णेय ने बैठक कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी और बीडीओ 14 से 16 अप्रैल के बीच सभी गांवों में सामाजिक समरसता के कार्यक्रम करेंगे। डा. अंबेडकर के जीवन और राष्ट्रीय एकता पर चर्चा होगी। 17 से 20 अप्रैल तक ग्राम सभाओं में किसान सभा होगी। 21 से 24 अप्रैल तक ग्राम सभाओं में बैठकें होंगी। केंद्र और राज्य सरकार से चलायी जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी जाएंगी। गांवों में प्रभात फेरी निकाली जाएंगी। डीएम ने बीडीओ को निर्देशित किया कि ग्राम सभा पर होने वाले कार्यक्रमों की फोटोग्राफ जमा करें। बैठक में सीडीओ विजय कुमार गुप्ता, एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह, डीडीओ उग्रसेन सिंह यादव व परियोजना निदेशक प्रदीप यादव मौजूद रहे।

बैठकों में योजनाओं पर होगा विचार
हरदोई। ग्राम सभा में होने वाली बैठकों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा होगी। जिनमें स्वच्छ भारत मिशन, चौदहवां वित्त आयोग की धनराशि के उपभोग, पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार योजना, मनरेगा, पीएमजीएसवाई, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्कूल चलो अभियान, आम आदमी बीमा योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, कौशल विकास कार्यक्रम, फसल बीमा योजना, लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन, निशुल्क लैपटाप वितरण योजना, संशोधित कन्या विद्या धन योजना, कामधेनु डेयरी योजना आदि।
विज्ञापन


क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति गठित
उदय ग्राम से उदय भारत अभियान का जनपद में क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। पंचायती राज प्रमुख सचिव चंचल तिवारी ने डीएम को अध्यक्ष व सीडीओ को उपाध्यक्ष और जिला पंचायत राज अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया। अपर मुख्य अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, उपनिदेशक कृषि प्रसार व जिला कृषि अधिकारी और जिला सूचना अधिकारी को सदस्य नामित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें