फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया

Fri, 15 Apr 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
नितिन की सभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल ने गुरुवार को टड़ियावां विकास खंड में भ्रमण के दौरान कहा कि केंद्र सरकार ने दो साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया। जबकि प्रदेश सरकार अपने वादों पर खरी उतरी है।
विज्ञापन


नितिन अग्रवाल ने विकास खंड टड़ियावां के बरगावां, नन्हे, पूरा बहादुर, पाटकुआं आदि ग्राम सभाओं में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। कहा कि अपने स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल में ट्रामा सेंटर के अलावा ब्लाकों पर सीएचसी और पीएचसी भी खुलवाई। जिले में लाई गई योजना का आम लोगों को लाभ मिल रहा है। जिसमें मुफ्त दवा, मुफ्त जांचे, सिंचाई मुफ्त और मुफ्त शिक्षा की कई योजनाएं शामिल हैं। केंद्र में सरकार बने दो साल हो गए हैं, मगर एक भी वादा केंद्र सरकार ने पूरा नहीं किया।

आज किसान, बेरोजगार इधर-उधर भटक रहे हैं। केंद्र सरकार ने किसानों की चौपट हुई फसल का मुआवजा देने से भी मना कर दिया, लेकिन प्रदेश सरकार ने सीमित संसाधनों के होते हुए भी किसानों को फसल का मुआवजा दिया। इस मौके पर फरुखल इस्लाम, विनय, पुनीत मिश्र, प्रवेश सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें