फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुआओं के साथ एक दूजे के हुए चार जोड़े

Sun, 03 May 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबे के मंशानाथ मंदिर पर दुआओं के साये में चार जोड़ों ने एक दूसरे के संग जीने संग मरने की कसमें खाईं। मंदिर प्रांगण में सजे संवरे साझा पंडाल मेें चार जोड़ों को सजा संवार कर नागरिकों की ओर से उपहार और दुआएं दी गईं।
विज्ञापन


इस विवाह समारोह में क्षेत्र की चार गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। आयोजन में सभासद संजीव शर्मा, शिवम मिश्रा, सोनू अवस्थी, निसार शाह, डाडा गुप्ता आदि ने हिस्सेदारी करते हुए दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


अपने लिए आम नागरिकों की आंखों में प्यार देखकर मंच पर मौजूद दुल्हन अपने आंसू नहीं रोक सकीं। लोगों के इन प्रयासों की कसबे में प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें