भरावन ब्लाक के ग्राम डांडा में खाली हुई प्रधानी की
सीट पर बहू ने कब्जा कर लिया। आरओ ने विजेता प्रधान को प्रमाण पत्र सौंपा।
इस दौरान ग्रामीणों ने फूल माला से स्वागत कर नारेबाजी की।
डांडा में
राजाराम की पत्नी रामवती प्रधान थी। बीमारी के चलते गत वर्ष उनका निधन हो
गया था। रिक्त प्रधान पद पर 30 अप्रैल को उप चुनाव हुआ, जिसमें पूर्व
प्रधान रामवती की बहू सावित्री की टक्कर ज्योति से हुई। ग्रामीणों ने 1139
वोट डाले। शनिवार को ब्लाक कार्यालय में मतगणना हुई।
एडीओ पंचायत सर्वेंद्र
सिंह ने बताया कि मतगणना में कुल 34 मतपत्र अवैध घोषित किए गए, वहीं
सावित्री को 649 व प्रतिद्वंद्वी ज्योति को 456 वोट मिले। रिटर्निंग आफीसर
जेपी मिश्र ने बताया कि सावित्री को प्रधान पद हेतु विजयी घोषित किया गया
है।