फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नुमाइश चौराहा पर बनेगा शहर में पहला पाथ-वे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नुमाइश चौराहा पर शहर का पहला पाथ-वे (पैदल रास्ता) बनाया जाएगा। चौराहा पर जुड़ने वाले पांचों मार्गों पर 2.50-2.50 मीटर चौड़ाई में दोनों ओर पाथ-वे बनवाए जाएंगे। चौराहे के सुंदरीकरण का काम उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम ने शुरु करा दिया है। नुमाइश चौराहे पर जुड़ने वाले मार्गों में शाहजहांपुर, लखनऊ, सवायजपुर, बिलग्राम और प्रधान डाकघर-कलक्ट्रेट जाने वाले मार्ग शामिल हैं। लखनऊ-शाहजहांपुर मार्ग अभी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन है। यहां यातायात का दबाव भी रहता है।
विज्ञापन

उप्र पर्यटन विकास विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने चौराहे के सुंदरीकरण के लिए 1,07,20,000 रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी। उप्र पर्यटन विकास निगम को काम कराने की जिम्मेदारी मिली है। नुमाइश चौराहा पर इंडियन रोड कांग्रेस के मानकों पर काम कराया जाएगा। डिजायन को स्वीकृति मिल गई है। चौराहा पर मार्गों से अतिक्रमण हटने और पाथ-वे के निर्माण से यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।
इंडियन रोड कांग्रेस के मानकों के अनुसार चौराहा पर जुड़ने वाले मार्गों पर पाथ-वे और लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। पाथ-वे सामान्य डामरीकृत मार्ग से करीब छह इंच ऊंचाई पर बनेंगे। पाथ-वे बनाए जाने से उन मार्गों पर अतिक्रमण की भी समस्या खत्म होगी। पैदल राहगीरों को आवागमन में आसानी रहेगी और लोगों को जाम की समस्या से भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

नुमाइश चौराहा पर काम कराए जाने के लिए एनएचएआई से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है। काम भी शुरु करा दिया गया है। चौराहा पर लाइटिंग में लैंप पोस्ट, पाथ-वे पर लाइटिंग अन्य सुंदरीकरण के काम कराए जाने है। पाथ-वे का निर्माण भी जल्द ही होगा।
विज्ञापन

- अनमोल कुमार, कार्यप्रभारी उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें