फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बार एसोसिएशन के 21 पदों के लिए 58 दावेदार की किस्मत पर आज लगेगी मुहर

विज्ञापन
फोटो 15: बार एसोसिएशन में चुनाव की तैयारी में जुटे लोग। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। बार एसोसिएशन के चुनाव में आज मतदान होगा। 21 पदों के लिए 58 प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले पर मुहर लगेगी। नौ जनवरी को मतगणना होगी। चुनाव में 1,598 अधिवक्ता मताधिकार कर सकेंगे। अधिवक्ताओं के मताधिकार के लिए 15 बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह आठ बजे से होगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन का चुनाव बेहद प्रतिष्ठित माना जाता है। बार एसोसिएशन में कुल 22 पद हैं, संयुक मंत्री प्रशासन के पद पर गोविंद दीक्षित का निर्विरोध चुनाव हो गया है लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण पद अध्यक्ष और महामंत्री का है। चुनाव की घोषणा 22 दिसंबर को हुई थी। इसके बाद से ही दावेदार अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करने लगे थे। नामांकन प्रक्रिया दो जनवरी को पूरी हुई थी और तीन जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच हुई थी।
अध्यक्ष पद के लिए जेपी त्रिवेदी, सूरजपाल सिंह, अरविंद सिंह करौंदी, अरविंद सिंह भालोद,अवधेश कुमार सिंह के बीच मुकाबला है। इसी तरह महामंत्री पद के लिए चार दावेदार हैं। इनमें, अतुल कुमार चतुर्वेदी, पंकज कुमार सोमवंशी, लाल बिहारी दीक्षित, सुधीर कुमार यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जरूरी बातें
-मतदान पंडित ठाकुर प्रसाद मिश्रा हॉल में होगा।
-मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा।
-मतदान के लिए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है।
-मतदान शाम को पांच बजे तक होगा।
-दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे के बीच मतदान नहीं होगा।
-मतदान में नीले और काले पेन का इस्तेमाल होगा।
-मोबाइल और शस्त्र ले जाना प्रतिबंधित है।

फोटो 15: बार एसोसिएशन में चुनाव की तैयारी में जुटे लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें