फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद

Sat, 24 Dec 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान को लेकर लगी अधिवक्ताओं की लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई।  जिला बार एसोसिएशन चुनाव मैदान में उतरे 46 प्रत्याशियों का भाग्य शुक्रवार को मतपेटियों में बंद हो गया। सुबह आठ से पांच बजे तक चले शांतिपूर्ण मतदान में 1348 वकीलों ने मताधिकार का प्रयोग किया।शनिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। सबसे पहले सदस्य पद और सबसे बाद में अध्यक्ष पद का रिजल्द घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन

एसोसिएशन के एसी कक्ष में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया। पहले दो घंटे में केवल 100 वोट ही पड़े। इसके बाद मतदान में तेजी आई। डेढ़ बजे लंच के पहले 800 वोट पड़ गए। लंच के बाद 2 बजे फिर मतदान शुरू हुआ। इस बीच वोट देने वालों की लाइन काफी लंबी हो गई। शाम पांच बजे तक 1348 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।   मतदान के दौरान भी प्रत्याशी लाइन में लगे वकीलों से वोट देने की अपील करते रहे। वोटिंग के बाद सभी प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतपेटी सील की। बाद में मतदान कक्ष को ही स्ट्रांग रूम में तब्दील कर दिया गया। मतपेटी रखकर स्ट्रांगरूम को भी सील कर दिया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बार परिसर में शहर कोतवाल कमलेश कुमार पांडेय, देहात कोतवाल अमर सिंह, थानाध्यक्ष सुरसा ओम प्रकाश तिवारी, के अलावा पुलिसकर्मी और डेढ़ सेक्शन पीएसी भी मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें