फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद

Sat, 01 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
माधौगंज ब्लॉक के सेवढई गांव में वोट डालती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। जिले में प्रधान पद को छह और बीडीसी के दो पदों के लिए हुए उपचुनाव में 63.53 फीसदी मतदान हुआ। इन पदोें के लिए मैदान में उतरे 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला चार अक्तूबर को होगा। उपचुनाव वाले ब्लॉक मुख्यालयों में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन


 पंचायत उपचुनावों में शुक्रवार को बेंहदर ब्लाक में अकबरपुर ताल्हू, संडीला में उमरताली, मल्लावां में कोकटमऊ, माधौगंज में सेउढ़ई, सुरसा में भदैचा , सांडी में दस्यौली प्रधान पदों के लिए मतदान हुआ ।

इसके अलावा बेंहदर में ग्राम रसूलपुर आंट द्वितीय में क्षेत्र बीडीसी व मल्लावंा के तेजीपुर में भी बीडीसी के लिए मतदान हुआ । सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेम नारायन मिश्रा ने बताया कुल औसत मतदान 63.23 फीसदी हुआ है ।
विज्ञापन


जबकि सर्वाधिक मतदान प्रतिशत संडीला के उमरताली गांव के प्रधान पद के लिए 90 फीसदी रहा। सबसे कम मतदान सुरसा के भदैचा गांव प्रधान के लिए 51.64 फीसदी हुआ । मतदान कार्य सामान्य एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो गया।

मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में संबंधित ब्लाक मुख्यालयों के स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है । मतगणना 4 अक्तूबर को प्रात: 8 बजे से संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर होगी ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें