फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, पांच पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-29-सचिन। फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो-30-जाम लगाए परिजनों को समझाते कोतवाल विद्यासागर पाल। संवाद
- 20 अक्तूबर को संदिग्ध हालात में घायल युवक की बृहस्पतिवार को हुई मौत
- पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को लखनऊ से आया शव
संवाद न्यूज एजेंसी


संडीला। संदिग्ध हालात में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान लखनऊ के एक प्राइवेट मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। पेास्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव आए परिजन अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे, लेेकिन रास्ते में अचानक आक्रोशित होकर शव बांगरमऊ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
यह लोग मृतक के दोस्त और परिचितों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। कोतवाल के समझाने पर यह लोग मान गए। पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के कुदौरी निवासी सचिन (22) पिता सतनू के साथ कृषि कार्य में सहयेाग करता था।
विज्ञापन

सतनू के मुताबिक, बीती 20 अक्तूबर को गांव निवासी कौशल घर से सचिन को बुला ले गया था। इसके बाद कौशल ने फोन पर बताया कि सचिन का एक्सीडेंट हो गया है। उसे बेगमगंज के आरबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजन अस्पताल पहुंचे, तो वहां से सचिन को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार रात सचिन की मौत हो गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। यहां से शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन परिजनोें ने बांगरमऊ मार्ग पर शव रख् दिया। जाम लगाकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे कोतवाल विद्या सागर पाल ने परिजनों से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई किए जाने को आश्वस्त किया, लेकिन परिजन नहीं माने। कुछ देर बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि सतनू की तहरीर पर कौशल, नासिर, फेमुद्दीन, अजीमुद्दीन और अजीम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें