फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शहर से गांव तक लगाई दौड़, एकता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-01- पटेल जयंती पर डॉ. आंबेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान के दौरान झाड़ू लगाते डीएम अनुनय झा, एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी व अन्य। संवाद
विज्ञापन

फोटो-02-रन फॉर यूनिटी में शामिल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन व अन्य। संवाद
फोटो-03- शहर में रन फॉर यूनिटी में शामिल छात्राएं। संवाद
फोटो-04- पटेल जयंती पर गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देतीं छात्राएं। संवाद
फोटो-05- गांधी मैदान में लगे शिविर में बच्चे का आधार कार्ड बनाते कर्मचारी। संवाद
फोटो-06- राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फाॅर यूनिटी मार्च में शामिल अपर पुलिस अधीक्षक साथ में अन्य पुलिस। स्रोत: पुलिस विभाग
फोटो 33 : पांडेयपुर गांव में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करते विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू साथ में अनय। संवाद
फोटो 34 : पब्लिक शिक्षा निकेतन में रंगोली के साथ मौजूद छात्राएं। स्रोत : विद्यालय
फोटो 35 : सांडी में योग करतीं छात्राएं। स्रोत : आयोजक
फोटो 36 : पिहानी में एकता दौड़ में शामिल प्रभारी निरीक्षक और सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र और पुलिसकर्मी। स्रोत : आयोजक
फोटो 37 : टड़ियावां में एकता दौड़ में शामिल लोग। संवाद 11
फोटो 38 : बिलग्राम में यूनिटी मार्च निकालते लोग। स्रोत : आयोजक
राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ लेकर निकाला एकता मार्च
- सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हुए कार्यक्रम
- शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी निकाली गई रन फॉर यूनिटी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ ली। सभी ने एकता मार्च निकाला। जयंती पर शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी रन फॉर यूनिटी के आयोजन हुए।
विज्ञापन

जयंती पर कलक्ट्रेट में डीएम अनुनय झा ने एडीएम प्रियंका सिंह व प्रफुल्ल त्रिपाठी के साथ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। रन फॉर यूनिटी में मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने डॉ. आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
राष्ट्रीय एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाई। एनसीसी कैडेट्स, स्कूली बच्चे, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी-कार्यकर्ता और आम जनमानस शामिल रहा। रन फॉर यूनिटी के दौरान प्रतिभागियों ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के नारे लगाए।
गांधी मैदान में दौड़ के अंतिम पड़ाव पर स्वदेशी मेला लगाया गया। पौधरोपित किए गए। संयोजक भाजपा जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याराम वर्मा, राजीव रंजन मिश्रा, रामबहादुर सिंह, सौरभ मिश्र नीरज, गांगेश पाठक, संदीप अवस्थी, अशोक सिंह, सुशील अवस्थी, सुभाष पांडेय, अलका गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिंह, विश्वराज सिंह, मुदित बाजपेई आदि शामिल रहे।
सवायजपुर के पांडेयपुर गांव स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। अध्यक्षता कुर्मी क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष डीएम कटियार ने की। प्रबंधक महेंद्र कटियार, प्रदेश अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, श्यामल दास कटियार, प्रभात वर्मा आदि मौजूद रहे।
हरपालपुर ब्लाॅक में बीडीओ संजय दोहरे ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद पांडेय, पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरिमोहन सिंह, प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने जयंती मनाई।
पिहानी के सेंट जेवियर्स स्कूल, राजकीय महाविद्यालय व कोतवाली पुलिस ने रन फॉर यूनिटी मार्च निकाला। प्रधानाचार्य मनीष श्रीवास्तव, एसएचओ छोटेलाल, चौकी प्रभारी राजेश सिंह, एसआई दीक्षा यादव आदि शामिल रहीं। राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस की तरफ से एकता दौड़ में प्राचार्य डॉ. गगन कुमार, डॉ. लक्ष्मी नारायण, डॉ. कीर्ति आनंद, मनोज मिश्रा व मान सिंह रहे।
विज्ञापन

निबंध में शांभवी और प्रियांशी की टीम विजेता रही
नगर पालिका के ईओ अमित कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, आदर्श सिंह, अरुण गुप्ता, गोपाल कृष्ण, रमाकांत, अशोक, संजय व मोती लाल आदि रहे। पाली के पब्लिक शिक्षा निकेतन स्कूल में निबंध और रंगोली प्रतियोगिता हुई। रंगोली में रिद्धि और रंजना की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। निबंध में शांभवी और प्रियांशी की टीम विजेता रही। प्रधानाचार्य सुबोध रंजन गुप्ता, शिक्षक दिलीप दीक्षित, रामू वाजपेई, सुनील शुक्ला, सुषमा शुक्ला, गिरीश मिश्रा, रामप्रकाश राजपूत आदि मौजूद रहे। सांडी के नारायण शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति की तरफ से योगाभ्यास और निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई। प्रबंधक मनोज राठौर, रामकिशोर मस्ताना, गगन तिवारी, शरद राठौर, योग अध्यापक अंशिका शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें