फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी की मांग को परिवार धरने पर

Fri, 30 Jan 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव गायब करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार के सदस्यों ने गुरुवार को डीएम दफ्तर के पास धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


डीएम को दिए पत्र में कछौना क्षेत्र के ग्राम वहदिन निवासी मंगा पुत्र छेदा ने बताया कि उसका पौत्र रामजीवन (15) की हत्या कर शव गायब कर दिया गया था। आरोप लगाया कि उसके पौत्र की हत्या बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम अरसेलिया भूड़ निवासी और उसके रिश्तेदार ने कर दी। जिसकी रिपोर्ट बेनीगंज थाने में दर्ज की गई थी।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पर दूसरे आरोपी की अभी तक गिरफ्तार नहीं हुई। बताया कि मामले की विवेचना बेनीगंज थाने से पिहानी थाने कर दी गई, पर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उसने आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग की है। इस मौके पर परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें