फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बारिश से लड़खड़ाई जिले की विद्युत व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भीषण गर्मी में बदहाल लोगों को बारिश ने कुछ राहत प्रदान की, लेकिन शहर समेत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पटरी से उतर गई। देर रात से ही शहर के कई मोहल्लों में बिजली गुल रही। वहीं, मल्लावां में तेज हवाओं के चलते बिजली के खंभे भी टूट गए। तमाम अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोकल फॉल्ट के चलते बिजली बंद रही। बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को गर्मी से बेहाल होना पड़ा।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से भीषण गर्मी लोगों को परेशान किए हुए है। गर्मी की वजह से न तो दिन में सुकून मिल रहा न ही रात में। गर्मी के मारे लोगों का बुरा हाल है। इससे देर रात करीब डेढ़ बजे के बाद बारिश हुई। इससे लोगों को राहत तो मिली, लेकिन राहत की बारिश विद्युत उपभोक्ताओं के लिए आफत बन गई। रात डेढ़ बजे के बाद ही शहर के तमाम मोहल्लों में बिजली गुल हाे गई।
राम दत्त चौराहे से बावन चुंगी तक, राम नगरिया, आजादनगर, नहर कालोनी, विष्णुपुरी समेत कई मोहल्लों में रात भर बिजली नहीं रही। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र भरिगवां, औरेनी, समुधा समेत कई गांवों में रात से ही बिजली नहीं रही। ऐसे में लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो सकी। अधिाशासी अभियंता सूर्य कुमार ने कहा कि बारिश की वजह से आपूर्ति बंद की गई थी, लेकिन जब चालू की गई तो कई स्थानों पर फॉल्ट हो गए।
विज्ञापन


तेज हवा व बारिश से टूटे बिजली के खंभे
मल्लावां। शनिवार देर रात तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली के दो खंभे गिर गए। रात आई तेज आंधी व बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन कई जगहों पर पेड़ की डाले फटने से व रामलीला मैदान से बंदीपुर जाने वाले मार्ग पर दो जगहों पर लोहे के विद्युत पोल गिरने से रामलीला मैदान, श्यामपुर, बंदीपुर, सुभाष पार्क की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर तक दोनों पोलों को ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। अवर अभियंता एहतशाम अहमद ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण खंभे गिर गए।



बारिश से 14 घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति
संडीला। तेज आंधी और बारिश के बाद शनिवार रात करीब 2:30 बजे से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। देर रात से गई बिजली रविवार पूरी दोपहर नहीं आई। ऐसे में उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो गए। 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से इन्वर्टर जवाब दे गए। पंखे बंद होने से लोग रात भर सो नहीं सके। सुबह होते ही लोग हाथ में पंखा लेकर सड़कों और छायादार जगहों पर घूमते नजर आए। छोटे बच्चों और बुजुर्गों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। उपभोक्ताओं के बार-बार फोन करने पर अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। शाम को सवा चार बजे 14 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई। एसडीओ दिवाकर ने बताया कि मोहल्ला बरौनी क्रॉसिंग के पास खंभा टूट गया इस कारण सप्लाई बाधित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें