फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चालक ने अचानक मोड़ दिया ई-रिक्शा, बाइक सवार देवर भाभी टकराए, भाभी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। पाली - शाहाबाद मार्ग पर अचानक चालक के ई-रिक्शा मोड़ देने के कारण बाइक सवार देवर भाभी टकरा गए। घटना में बाइक से मुंह के बल गिरी भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। देवर को मामूली चोटें आई है।
विज्ञापन

पाली के भगवंतपुर निवासी रेशमा (32) का पति इरशाद ट्रक चालक है। वह इन दिनों बाहर गया हुआ है। इरशाद के छोटे भाई साजिद (30) के मुताबिक रेशमा की बहन जैनब का घर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गढि़या नगरा में है। जैनब की देवरानी का निधन शुक्रवार को हो गया था। इस कारण रेशमा और साजिद बाइक से जैनब के घर गए थे। शाम को लगभग 7:30 बजे वापस घर जा रहे थे। पाली थाना क्षेत्र में शाहाबाद मार्ग पर बरगदिया के पास एक ई-रिक्शा खड़ा था।
चालक ने अचानक ई-रिक्शा गांव की तरफ मोड़ दिया। शाहाबाद की तरफ से आ रहे साजिद और रेशमा ई-रिक्शा से टकरा गए। इसी दौरान रेशमा चेहरे के बल सड़क पर गिर गई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका के परिवार में पति, दो पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बतायाकि घटना संज्ञान में है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें