फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिलेगा उद्योगों को बढ़ावा-नितिन अग्रवाल

Sat, 02 Jan 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लधु, मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा जिले में उद्योगों को बढ़ावा  दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही विकास कार्य शुरू होंगे ।
विज्ञापन


शनिवार को लोगों से मिलने के दौरान मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विधान सभा चुनाव 2017 की तैयारी में अभी से जुट जाएं। पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता ने जो ताकत दी है उससे विपक्षी दल बौखला गए हैं। समाजवादी पार्टी को छोड़कर प्रदेश में किसी भी राजनैतिक दल का अस्तित्व नहीं रह गया है। विपक्षी दल आने वाले विधानसभा चुनावों में सामाजिक ताना बाना बिगाड़ने की फि राक में हैं। जनता उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। 

उन्होंने कहा कि हरदोई को औद्यौगिक नगरी के रूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। इस मौके पर विनय गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने मंत्री को गुलदस्ता देकर नववर्ष की बधाई दी। इस दौरान प्रमुख रूप से सपा जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख संजय मिश्रा, राम किशोर कटियार, अमित कुमार बाजपेई, हबीब लिट्टे, प्रधान प्रदीप गुप्ता, मोहम्मद हसीन, टीटू गुप्ता, सईद अहमद, बहाउद्दीन, विशुन दयाल, श्रीकृष्ण पहलवान, प्रधान विनय गुप्ता, मोनू सिंह, अमित त्रिवेदी रानू, दीपक सिंह चौहान, दीपक मिश्रा आदि  लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें