फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल की सब्जियों की राजभवन में रही धूम

Wed, 25 Feb 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल में बंदियों की मेहनत से उगाई गई सब्जियों ने राजभवन में आयोजित प्रदर्शनी में अपनी छाप छोड़ी और जिला प्रतियोगिता में संयुक्त विजेता बना। कारागार के नौ कारागारों को भी पुरस्कृत किया गया। इससे कारागारों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन


कारागार में बंदियों द्वारा उगाई जा रही सब्जियों की राजभवन लखनऊ के प्रांगण में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कारागाराें की ओर से उगाई गई सब्जियों को प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिले के बंदियों नौ को पुरस्कार प्राप्त हुए।

टमाटर में जिला प्रथम, गाजर देसी, गाजर विलायती व घुंइया में जिला प्रथम रहा। मिश्रित शाक-भाजी व शलजम को द्वितीय स्थान मिला। इसके अलावा दो तृतीय पुरस्कार मिले। वर्ष 15 में जिला कारागार हरदोई एवं जिला कारागार बुलंदशहर को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन


इस बाबत जेल अधीक्षक विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि इस कार्य में रवींद्र पांडेय व जेलर लाल प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा। उनके प्रयास से ही पुरस्कार प्राप्त हुए। जिला जेल में पुरस्कार के साथ लौटे बंदियों का स्वागत किया गया। पुरस्कार मिलने से बंदियों के हौसले बुलंद हैं और उनमें और बेहतर कार्य करने की लालसा बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें