फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जोन और 15 सेक्टर में बांटा जिला

Wed, 03 Aug 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
कांवरिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कुतुबापुर में हादसे में कांवरिये की मौत के बाद हुए बवाल से पुलिस प्रशासन की नींद टूटी है। कांवरियों की सुरक्षा के लिए जिले को पांच जोन और 15 सेक्टरों में बांट दिया गया है। सीओ को जोनल और थाना प्रभारियों को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने कांवरियों की सुरक्षा के लिए जिले को पांच जोन में बांटा दिया है। प्रथम जोन में पांच सेक्टर बनाए गए हैं। जिनमें पहले सेक्टर में मल्लावां से सुनासीनाथ मंदिर व मल्लावां से कलेलपुर, द्वितीय सेक्टर में मल्लावां से फरहत नगर स्टेशन, इसके  बाद फरहत नगर से मल्लावां तथा बिलग्राम से राजघाट तक सेक्टर बनाए गए हैं।
इसी तरह द्वितीय जोन में बिलग्राम व सुरसा को रखा गया है। जोनल प्रभारी सीओ बिलग्राम को बनाया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र का जोनल प्रभारी सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान को बनाया गया है। शहर कोतवाल विनय गौतम को सेक्टर प्रभारी नामित किया गया है। शहर क्षेत्र के तहत कांवरियों की सुरक्षा इनके जिम्मे रहेगी। हरियावां जोन के लिए सीओ श्यामाकांत त्रिपाठी को जोनल प्रभारी बनाया गया है। एसओ हरियावां व चौकी प्रभारियों को सेक्टर वार सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखनी होगी।
विज्ञापन


जोन नंबर पांच में दो सेक्टर बनाए गए हैं। जिनमें बेहटा गोकुल पिहानी को शामिल किया गया है। एसपी ने कहा कि कांवरियों को कि सी प्रकार की परेशानी न होने पाए। इसके लिए पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। उनकी सुरक्षा के लिए जिले को पांच जोन व 15 सेक्टरों में विभाजित किया है। किसी भी प्रकार की घटना और दुर्घटना होने की स्थिति में अग्निशमन विभाग व स्वास्थ्य महकमे की तरफ से तत्काल मदद मुहैया होगी। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें