फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिल्ली-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन का हरदोई में होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिवाली व छठ पूजा पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। दिल्ली और गोरखपुर के बीच त्योहार विशेष एक्सप्रेस ट्रेन नवंबर माह में दो फेरे लगाएगी। इस ट्रेन का ठहराव हरदोई रेलवे स्टेशन पर भी किया गया है। ट्रेन के रुकने से दिल्ली और गोरखपुर की तरफ सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिले के तमाम लोग दिल्ली और अन्य जिलों में रहकर पढ़ाई और काम करते हैं। त्योहार अब नजदीक है और विशेष ट्रेनों में भी जगह नहीं बची जबकि यात्री आरक्षण कराने के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए दिल्ली से गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य रेल प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर छह और 13 नवंबर को संचालित होगी। ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी।
गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर होते हुए रात 9:10 बजे हरदोई पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहरने के बाद 9:12 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी। लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 4:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04021 सात और 14 नवंबर को गोरखपुर से सुबह सात बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दोपहर 2:48 बजे हरदोई पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद 2:50 बजे शाहजहांपुर की ओर रवाना होगी और रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन



21 कोच के साथ चलेगी विशेष ट्रेन
त्योहार विशेष एक्सप्रेस में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें छह शयनयान, छह वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी और चार सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे। रेलवे की इस व्यवस्था से त्योहार के दौरान दिल्ली और गोरखपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें