युवक से पूछताछ करते एएसपी पूर्वी बीसी दुबे।
- फोटो : अमर उजाला
बिलग्राम। कसबे में तलाशी के दौरान कानपुर के युवकों की कार में मिले साढ़े उन्नीस लाख रुपये पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिए हैं। आगे की जांच इनकम टैक्स विभाग ही करेगा।
क ोतवाली कसबे के तिराहे पर सोमवार रात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। कानपुर जा रहे व्यापारी की कार में एक बैग रखा था। तलाशी में बैग में रुपये निकले।
रुपयों की सही जानकारी न देने के कारण पुलिस कार और कार में सवार दोनों लोगों को कोतवाली ले गई। रुपयों से भरा बैग मिला था। सूचना पर देर रात एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बिलग्राम कोतवाली पहुंचे और कार सवारों से पूछताछ की।
कार से 19 लाख 56 हजार बरामद हुए। एएसपी ने बताया कि कार में कानपुर के चकेरी निवासी वरुण गुप्ता और पनकी निवासी अबोध सवार थे। वरुण ने खुद को कानपुर की एक दालमिल का सुपरवाइजर बताया। एएसपी ने बताया कि कार में सवार युवक रुपयों के बारे में जानकारी नहीं दे पाए। इस पर रुपये इनकम टैक्स विभाग को दे दिए गए हैं। इनकम टैक्स विभाग की आगे की जांच कर कार्रवाई करेगा।